भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम तूफ़ान समझ पाओगे? / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
|संग्रह= निशा निमंत्रण / हरिवंशराय बच्चन
+
|संग्रह=निशा निमन्त्रण / हरिवंशराय बच्चन
 
}}
 
}}
  

15:41, 26 जुलाई 2008 का अवतरण


तुम तूफ़ान समझ पाओगे?


गीले बादल, पीछे रजकण,

सूखे पत्‍ते, रूखे तृण घन,

लेकर चलता करता 'हरहर'- इसका गान समझ पाओगे?

तुम तूफ़ान समझ पाओगे?


गंध-भरा यह मंद पवन था,

लहराता इससे मधुवन था,

सहसा इसका टूट गया जो स्‍वप्‍न महान, समझ पाओगे?

तुम तूफ़ान समझ पाओगे?


तोड़-मरोड़ विटप-लतिकाऍं,

नोच-खसोट कुसुम-कलिकाऍं,

जाता है अज्ञात दिशा को! हटो विहंगम, उड़ जाओगे!

तुम तूफ़ान समझ पाओगे?