भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जो रिश्तों के बीच में डर फैलाते हैं / राज़िक़ अंसारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> जो रिश्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:50, 2 जुलाई 2018 के समय का अवतरण
जो रिश्तों के बीच में डर फैलाते हैं
अपना कचरा सब के घर फैलाते हैं
घोला जाए अब विश्वास हवाओं में
उड़ने वाले पंछी पर फैलाते हैं
हम लोगों को राह बनाकर चलना है
फैलाने दो जो पत्थर फैलाते हैं
दिल का दर्द उभर आता है ग़ज़लों में
हम जब आंसू काग़ज़ पर फैलाते हैं
दुनिया वाले प्यार की भाषा समझेंगे
अपने बाज़ू हम अकसर फैलाते हैं