भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जाति है कि जाती ही नहीं / पंकज चौधरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:00, 10 जुलाई 2018 के समय का अवतरण
आपने खुद यादव लड़की से शादी की
आपके एक भाई ने
मुस्लिम लड़की से शादी की
आपके एक बेटे ने
कलबार लड़की से शादी की
दूसरे ने
हज़्ज़ाम लड़की से शादी की
तीसरे ने
चंमार लड़की से शादी की
आपकी एक बेटी ने
खटिक लड़के से शादी की
और दूसरी ने
मुंडा लड़के से शादी की
अब तक तो
आपका कायस्थवाद कम हो जाना चाहिए था
लेकिन यह तो बढ़ता ही जा रहा है।