भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"महुए टपके / राम शरण शर्मा 'मुंशी'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम शरण शर्मा 'मुंशी' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:29, 18 जुलाई 2018 का अवतरण
जामुन के पेड़ों पर
उतरी घटा —
फ़रेन्दे मह-मह महके !
अल्हड़ पुरवैया की
बाँकी छटा —
कि झोंके बहके-बहके !
झरझर-झरझर झड़ी —
टपाटप
महुए महके !
ऐसी अ...र...र...र... पड़ी —
फफोले
फूले-पटके !