भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विष का स्वाद बताना होगा / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} विष का स्वाद बताना होगा! ढाली थी म...) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | ||
+ | |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
− | |||
विष का स्वाद बताना होगा! | विष का स्वाद बताना होगा! |
15:58, 26 जुलाई 2008 का अवतरण
विष का स्वाद बताना होगा!
ढाली थी मदिरा की प्याली,
चूसी थी अधरों की लाली,
कालकूट आने वाला अब, देख नहीं घबराना होगा!
विष का स्वाद बताना होगा!
आँखों से यदि अश्रु छनेगा,
कटुतर यह कटु पेय बनेगा,
ऐसे पी सकता है कोई, तुझको पी मुसकाना होगा!
विष का स्वाद बताना होगा!
गरल पान करके तू बैठा,
फेर पुतलियाँ कर-पग ऐंठा,
यह कोई का सकता, मुर्दे तुझको अब उठ गाना होगा!
विष का स्वाद बताना होगा!