भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सूरज को न्योता / रेवंत दान बारहठ" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेवंत दान बारहठ |संग्रह= }} {{KKCatK avita}} <...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:15, 8 सितम्बर 2018 का अवतरण
{{KKCatK avita}}
यह वक्त - एक सियाह रात है
रात जो बहुत डरावनी है
इस रात के सन्नाटे में असहनीय है
उल्लूओं और सियारों का शोर ।
इस रात में जागे और सोये हुए
सबके दिलों में अँधेरा है
इस अँधेरे में
देखी नहीं किसी ने किसी की शक्ल
यहाँ धुँधलका ही रोशनी का पर्याय है।
इस दुनिया के लोग उजाले से अनजान हैं
इस दुनिया के लोग सच से अनजान हैं
इस दुिनया में रोशनी का जिक्र भी नहीं हुआ
ओ सूरज! तुमको इस वक्त का न्योता है
अब आना पडेगा यहाँ
ताकि इस दुनिया के वाशिंदे जान सकें
कि उजालों का सच कितना असीम होता है।