भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"खुली हवा में ज़रा चंद गाम चल तो सही / मेहर गेरा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मेहर गेरा |अनुवादक= |संग्रह=लम्हो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:36, 29 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
खुली हवा में ज़रा चंद गाम चल तो सही
तू बामो-दर की हदों से ज़रा निकल तो सही
ये दायरे तेरी नश्वो-नुमा में हाइल हैं
ज़रा तू सोच बदल क़ैद से निकल तो सही
गंवा न जान युंही मंज़िलों के चक्कर में
सफ़र का लुत्फ उठा ज़ाविया बदल तो सही
कहीं वजूद ही मेरा न इसमें खो जाये
बड़ा हुजूम है इस शहर से निकल तो सही
हवा लिबास उड़ाते हुए ये कहती है
क़दम उखड़ने लगे हैं तिरे संभल तो सही।