भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हमारे साथ तो इक चाल चल गया मौसम / मेहर गेरा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मेहर गेरा |अनुवादक= |संग्रह=लम्हो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:10, 29 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

 
हमारे साथ तो इक चाल चल गया मौसम
पलक झपकते ही यारो बदल गया मौसम

अभी तो बर्फ है बाहर जिधर नज़र डालो
न जाने क्यों मिरे अंदर बदल गया मौसम

वो खुशबुएं हैं कहां अब वो रंग-रूप कहां
फ़रेब दे के किधर अब निकल गया मौसम

तलाश करते हो किसको इस उम्र में ऐ मेहर
ज़रा तो आइना देखो बदल गया मौसम।