भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आए काले बादल घिर कर / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:32, 29 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

 
 आए काले बादल घिर कर
सागर से गागर को भरभर

जंगलजंगल‚ पर्वतपर्वत
आसाढ़ी घन बरसें झरझर

जब कौंधे है चपला नभ में
कांपे सब का जियरा थरथर

चलते हैं सब छाता ताने
कुछ बैठे हैं घर के भीतर

थोड़ीसी आहट पाते ही
नैना जाते हैं देहरी पर

देखो निकला इंद्रधनुष भी
सतरंगी ये कितना सुंदर

मेघों के रथ बढ़ते जाते
कलकल बहते नदिया‚ निर्झर

फूट रही नव कोपल हरसू
आया सावन‚ बीता पतझर

आते‚ जाते दूर गगन में
निशदिन काले मेघ निरंतर