भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जो बीत गया उस पर रोने से क्या होगा / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:48, 29 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

 
जो बीत गया उस पर रोने से क्या होगा
कांधों पर मुर्दों को ढोने से क्या होगा

छूटेंगे नहीं जब तक ये दाग तेरे दिल से
दामन के दाग भला धोने से क्या होगा

उठ जाग जतन कर ले आलस को दूर भगा
दिन-रात नशा कर के सोने से क्या होगा

विपदा की घड़ियों में सीखो संयम रखना
अपना-आपा यूं ही खोने से क्या होगा

‘अज्ञात' तजुर्बा भी जीवन में जरूरी है
बेमौसम बीजों को बोने से क्या होगा