भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कितने ही रंगों के पंछी / अनु जसरोटिया" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनु जसरोटिया |अनुवादक= |संग्रह=ख़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:50, 30 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
कितने ही रंगों के पंछी
रंगांे के शहजादे पंछी
बज़़ारों में बेचे जाते
सुन्दर भोले भाले पंछी
गीत मिलन के गाते रहना
धीरे धीरे मन के पंछी
झूम के मस्ती में इठलाऐ
पिजरों से जो छूटे पंछी
आज़ादी से उड़ते फिरते
काश के हम भी होते पंछी
मेरे घर की छत पर अक्सर
दाना दुनका चुगते पंछी
दिन भर छू कर नील गगन को
सांझ ढले घर लौटे पंछी
सर्दी का मौसम आते ही
दूर देश से आये पंछी
आया जब फूलों का मौसम
सब रंगो के देखे पंछी