भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ख़ाली तार / हरिओम राजोरिया" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिओम राजोरिया |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:38, 1 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण
कैसे-कैसे रो-झींककर मिली आज़ादी
आज़ादी मिलते ही मची मार-काट
सिर्फ दो-चार दिन ही रही आसपास
फिर तार पर बैठी चिड़िया-सी फुर्रऽऽ हो गई
गुण्डे, भक्त, साहूकार, धन्नासेठ हो गए आज़ाद
हमारे हिस्से में आया ख़ाली तार