भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इधर-उधर यहाँ-वहाँ की बात बोलने लगे / ज्ञान प्रकाश पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश पाण्डेय |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:57, 18 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
इधर-उधर यहाँ-वहाँ की बात बोलने लगे,
क्या खुशनुमा फ़िज़ा थी आके जह्र घोलने लगे।
लहू-लहू सी ख़ौफ़-ख़ेज़ तुंदख़ू सी ले नज़र ,
कली-कली पे क्यों भला ये भौंरे डोलने लगे।
किसे पता कहाँ से कब फ़िदाइनी अटैक हो,
डरे-डरे से फूल सारे आँख खोलने लगे।
अभी तो ख़्वाब आँख की हैं ड्योढ़ी भी चढ़े नही,
अभी तो रात हँस रही क्यों मुर्गे बोलने लगे।
दरीचा-ए-उफ़ुक़ को कोई कर रहा सियाह गो,
निगह-निगह में लोग 'ज्ञान' सच टटोलने लगे।