भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धूप थी, लंबा सफ़र था, दूर तक साया न था / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=वो पता ढूँढें...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | धूप थी, लंबा सफ़र था, दूर तक साया न था | ||
+ | सामने चट्टान थी फिर भी वो घबराया न था | ||
+ | नाज़़ुकी देखी थी उसकी आज हिम्मत देख ली | ||
+ | दोपहर का फूल था वो फिर भी कुम्हलाया न था | ||
+ | |||
+ | लग रहा था डर कहीं चूजों को बिल्ली खा न ले | ||
+ | जब तलक उड़ने का उनमें हौसला आया न था | ||
+ | |||
+ | झोपड़ी गिरती थी उसकी फिर उठा लेता था वह | ||
+ | कौन-सा तूफ़़ान था जो उससे टकराया न था | ||
+ | |||
+ | वक़्त की हर मार उसने मुस्कराकर झेल ली | ||
+ | मुफ़लिसी थी सिर्फ़ घर में कुछ भी सरमाया न था | ||
+ | |||
+ | चार दिन की ज़िंदगी में काम करने हैं हज़ार | ||
+ | बात इतनी सी किसी ने उसको समझाया न था | ||
</poem> | </poem> |
00:07, 30 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
धूप थी, लंबा सफ़र था, दूर तक साया न था
सामने चट्टान थी फिर भी वो घबराया न था
नाज़़ुकी देखी थी उसकी आज हिम्मत देख ली
दोपहर का फूल था वो फिर भी कुम्हलाया न था
लग रहा था डर कहीं चूजों को बिल्ली खा न ले
जब तलक उड़ने का उनमें हौसला आया न था
झोपड़ी गिरती थी उसकी फिर उठा लेता था वह
कौन-सा तूफ़़ान था जो उससे टकराया न था
वक़्त की हर मार उसने मुस्कराकर झेल ली
मुफ़लिसी थी सिर्फ़ घर में कुछ भी सरमाया न था
चार दिन की ज़िंदगी में काम करने हैं हज़ार
बात इतनी सी किसी ने उसको समझाया न था