भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आबोहवा-2 / ये लहरें घेर लेती हैं / मधु शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधु शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:57, 24 जनवरी 2019 के समय का अवतरण
स्याही यह घेर रही
अंधड़ यह टेर रहा
रक्तिम अंदेशे हैं धूल-भरे
भटक रहा अँधियारा वर्तुल
अपने से डरा हुआ
मैं छिप कर सूने के रंगों में
खड़ी हुई बेडर, बेख़ौफ़
तुम्हारे आने को हेर रही।