भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इश्क़ तो है ऐसा मंतर क्या बताएँ आपको / हस्तीमल 'हस्ती'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हस्तीमल 'हस्ती' |संग्रह=प्यार का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

07:00, 26 जनवरी 2019 का अवतरण

इश्क तो है ऐसा मंतर क्या बताएँ आपको
संग को भी कर दे गौहर क्या बताएँ आपको

देखते हैं आपको जब सोचते हैं देर तक
चांद, शीशा, गुल, सुख़नवर, क्या बताएँ आपको

आप तो मिलने की कहकर खो गए हमने मगर
दिन गिने हैं ज़िंदगी भर क्या बताएँ आपको

इश्क के मारे हैं सब शैदाई हैं सब इश्क के
क्या सुख़नवर क्या कलंदर, क्या बताएँ आपको

जो हवेली प्यार की क़ीमत नहीं पहचानती
एक दिन हो जाती खण्डहर क्या बताएँ आपको