भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"निश्चिति / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:39, 3 अगस्त 2008 के समय का अवतरण

तय है कि

तू

एक दिन

मृत्यु की गोद में

मौन
सो जायगा !


तय है कि

तू

एक दिन

मृत्यु के घोर अँधियार में

डूब
खो जायगा !


तय है कि

तू

एक दिन

त्याग कर रूप श्री

भस्म में सात्
हो जायगा !