भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चाँदनी इस तरह रो गयी / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:21, 18 मार्च 2019 के समय का अवतरण

चाँदनी इस तरह रो गयी
नभ के तारे सभी धो गयी

हाथ की मोतियों की लड़ी
टूट कर ओस है हो गयी

तेल की आखिरी बूँद भी
चुक गयी रौशनी खो गयी

रात इतनी थकी भोर की
गोद में रख के सर सो गयी

सिंधु में यों पिघल कर घुली
साँझ जैसे नदी हो गयी