भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"माँ ने झुक कर पेशानी को चूम लिया / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:24, 18 मार्च 2019 के समय का अवतरण
माँ ने झुक कर पेशानी को चूम लिया
हाथ थाम कर हृदय हवा का झूम लिया
उड़ते रहे स्वप्न के पंछी नयनों में
सोये सोये सारी दुनियाँ घूम लिया
देख बया ने चाँद सितारों जुगनू को
हाथों में ज्यों अग्निखण्ड निर्धूम लिया
रावण की लंका में आग लगानी थी
वानर बन कर शस्त्र रूप निज लूम लिया
शाश्वत रचना का संकल्प लिया जब भी
साथ हुनरमंदों का एक हुजूम लिया