भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इश्क़ से यूँ न फ़ासला रखिये / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:52, 19 मार्च 2019 के समय का अवतरण
इश्क से यूँ न फ़ासला रखिये
पास दिल की कोई दवा रखिये
दूर रहिये न कभी अपनों से
मिलते रहने का सिलसिला रखिये
है वफ़ा कम बहुत दग़ाबाज़ी
आप सब से मगर वफ़ा रखिये
लोग सम्बन्ध कम बनाते हैं
आप हर एक से निभा रखिये
हर कदम पर मिली मुसीबत है
कुछ ज़रा दिल में हौसला रखिये