भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मृत्यु तो इक क्षण है रे / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार मुकुल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मृ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:39, 5 जून 2019 के समय का अवतरण
मृत्यु तो इक क्षण है रे
लंबा यह जीवन है रे ...तु रू रू रू तू
सुबह हुई चिडि़या बोली
सबने अपनी आंखें खोलीं
धूसर-पीला-लाल-गुलाल
फैली इत-उत रंगोली ...
मृत्यु तो इक क्षण है रे
लंबा यह जीवन है रे ...तु रू रू रू तू
जामुन-बेरी-नीम-निबौली
मीठी अमिया उभ-चुभ बोली
मंद पवन बदली की ताल
अग-जग भीगा हुई ठिठोली ...
मृत्यु तो इक क्षण है रे
लंबा यह जीवन है रे ...तु रू रू रू तू