भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वफ़ा और प्यार के ज़ज्बात वाले / राज़िक़ अंसारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem>वफ़ा और...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:10, 14 जून 2019 के समय का अवतरण
वफ़ा और प्यार के ज़ज्बात वाले
बहुत अच्छे थे हम देहात वाले
ज़रुरत हाथ फैलाए खड़ी है
कहाँ हैं सब हमारे साथ वाले
हमारी एकता को मार देंगे
किसी दिन ये सियासी हाथ वाले
सितारे चाँद जुगनू दर्द आँसू
ये मेरे हम सफ़र हैं रात वाले
हमें भी आज़मा कर देख लेना
अभी मौजूद हैं कुछ बात वाले