भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वही तो याद आते हैं / सुनीता शानू" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:20, 9 जुलाई 2019 के समय का अवतरण

जो पास होते हैं वही जब दूर जाते हैं
तनहाई में
हमें अकसर वही तो याद आते हैं
मुझे देख कर
 उसका मुस्कुरा देना
फिर कोई गीत फिल्मी
 गुनगुना देना
अकेले में वो ख्याल सारे
 गुदगुदाते हैं
तनहाई में
हमें अकसर वही तो याद आते हैं।

चाँद को देखूं तो
 चाँदनी दिल जलाती है
उसका नाम ले लेकर
 सखियां भी सताती हैं
रात भर ख्वाबों में
 वही आते-जाते है
तनहाई में
 हमें अकसर वही तो याद आते हैं।

बचपन के उस घरौंदे की
 कसम तुमको
अब आ ही जाओ
 कच्ची इमली की कसम तुमको
आज भी वो
 नीम-पीपल-बरगद बुलाते है
 तनहाई में
 हमें अकसर वही तो याद आते हैं।