भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इतिहास / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार मुकुल |संग्रह=सभ्यता और...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:57, 8 अगस्त 2019 के समय का अवतरण
नंगे होते हो
तो ढंपते हो
इतिहास के पृष्ठों में
कि इतिहास नंगा है
मार-काट लूट-पाट
नया नहीं
इतिहास में ही
सारा फसाद-दंगा है।