भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कहाँ खो गई? / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
और कृष्ण जन्माष्टमी। | और कृष्ण जन्माष्टमी। | ||
'''कहाँ खो गई'''- योगमायाष्टमी ? | '''कहाँ खो गई'''- योगमायाष्टमी ? | ||
− | |||
− | |||
− | |||
<poem> | <poem> |
08:31, 24 अगस्त 2019 के समय का अवतरण
सबको स्मरण है- अष्टमी
प्रेम-प्रतीक कृष्ण की जन्मतिथि
किन्तु, कृष्ण की जीवन-रक्षा हेतु
जिसे बलिदान कर दिया गया
क्या वह योगमाया भी
स्मृतियों में है?
सभी जानते हैं-
कृष्ण न होते;
यदि अष्टमी को जन्मी हुई
योगमाया पटक कर मारी न जाती।
नायक-प्रधान समाज-गाथाओं में
सीता और योगमाया भुला दी गई।
स्मरण रहीं केवल- रामनवमी
और कृष्ण जन्माष्टमी।
कहाँ खो गई- योगमायाष्टमी ?