भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वादों का कफन ओढ़ना मजबूरी है / हरीश प्रधान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश प्रधान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:27, 11 सितम्बर 2019 के समय का अवतरण
काँच का पर्दा गिरा, यों न मुस्कुराते रहो,
खुद उठाओगे नहीं, तोड़ना मजबूरी है।
भीड़ है, भीड़ का वातावरण है चारों तरफ,
रुक के, दम लूँ मैं कहाँ, दौड़ना मजबूरी है।
है कहाँ आपको फ़ुरसत, जो ज़रा देखें इधर,
अब लिहाज़ों का धरम, छोड़ना मजबूरी है।
बात करते हुए भी, हमसे जो कतराते हैं,
रिश्ता उनसे भी यहाँ, जोड़ना मजबूरी है।
बेतहाशा बढ़ा है दर्द, तन बदन में मेरे,
एक फोड़ा पका है, फोड़ना मजबूरी है।