भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अँखियाँ बाँचें / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatHai...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:49, 4 दिसम्बर 2019 के समय का अवतरण
1
धरा-अधर
धरा रवि -चुम्बन
प्रीत मगन
2
अँखियाँ बाँचें
बादल बने पाती
मैं उड़ आती ।
3
खूँटी-ये आँखें
तेरी हैं प्रियतम
टँगा है मन ।
4
उलझी जुल्फें
मतवारा है दिल
प्यारा-सा तिल ।
5
नींद सौतन
प्रीत हठी तिहारी
मैं बलिहारी।
-0-