भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गालियाँ, गोलियाँ सब ओर हमेशा की तरह / किशन सरोज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किशन सरोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
और चुपचाप हैं कमज़ोर हमेशा की तरह । | और चुपचाप हैं कमज़ोर हमेशा की तरह । | ||
− | काली | + | काली मारूति में उठा ले गए फिर एक लड़की, |
झुग्गियों में, लो मचा शोर हमेशा की तरह । | झुग्गियों में, लो मचा शोर हमेशा की तरह । | ||
02:14, 9 जनवरी 2020 के समय का अवतरण
गालियाँ, गोलियाँ सब ओर हमेशा की तरह,
और चुपचाप हैं कमज़ोर हमेशा की तरह ।
काली मारूति में उठा ले गए फिर एक लड़की,
झुग्गियों में, लो मचा शोर हमेशा की तरह ।
गांव जा पाऊँ तो पूछूँ कि छत्तों पर अब भी,
नाचने आते हैं क्या मोर हमेशा की तरह ।
बेटियों से भी हमें आँख मिलाने की न ताब,
दिल में बैठा है कोई चोर हमेशा की तरह ।
कैसी घड़ियों में लड़ी प्रीति तुम्हारी ऐ किशन !
आज तक गीले हैं दृग-कोर हमेशा की तरह ।