भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ठौर / पद्मजा बाजपेयी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा बाजपेयी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:59, 14 फ़रवरी 2020 के समय का अवतरण

भटका मन गली-गली, मिला नहीं ठौर कहीं?
चाहत थी सुकून मिले, मगर कहीं चैन नहीं।
भटका मन...1

प्यासा मन लिए फिरूँ, कूप, नदी पनघट तक,
रिक्तता ही रिक्तता है, शबनम की बूंद नहीं।
भटका मन...2

इतना समझता हूँ, यहाँ सब पराये हैं,
कुछ पहर काट लूँ, इसमे कोई भूल नहीं।
भटका मन...3

अपने कहने वाले, अपनों को छलते हैं,
सारा जग अपना है, इसमे कोई गैर नहीं।
भटका मन...4