भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ये कविता है कि स्त्री है? / पूनम मनु" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पूनम मनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:04, 26 फ़रवरी 2020 के समय का अवतरण

भरपूर
करुणा
नेह और
दुलार
स्वभाव में लिए
वह सहती है
असहनीय पीड़ा
हिय की प्रसूति से
नवजात तक की यात्रा में
बावजूद इसके
ताउम्र
वह पोंछती है
बांटती है
दूसरे का दुख-दर्द
ये कविता है कि
स्त्री है...!