भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दयालुता / मौरिस करेम / अनिल जनविजय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मौरिस करेम |अनुवादक=अनिल जनविजय |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:56, 22 मार्च 2020 का अवतरण
मेज़ सजाने के लिए
एक सेब पूरा नहीं पड़ता
बाग़ खिलने के लिए
सिर्फ़ सेब के पेड़ पूरे नहीं पड़ते
लेकिन मनुष्य पूरा पड़ता है
दूसरों से
ईमानदारी के साथ
अपना सेब बाँटने के लिए ।