भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जलते रहो / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= skip to main | skip to sidebar तारों के गीत / महे...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
|संग्रह= skip to main | skip to sidebar तारों के गीत / महेन्द्र भटनागर
+
|संग्रह= तारों के गीत / महेन्द्र भटनागर
 
}}
 
}}
 
<poem>
 
<poem>

20:30, 3 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण


जलते रहो, जलते रहो !
चाहे पवन धीरे चले,
चाहे पवन जल्दी चले,
आँधी चले, झंझा मिलें,
तूफ़ान के धक्के मिलें,
तिल भर जगह से बिन हिले
जलते रहो, जलते रहो !
या शीत हो, कुहरा पड़े,
गरमी पड़े, लूएँ चलें,
बरसात की बौछार हो,
ओले, बरफ़ ढक लें तुम्हें,
आकाश से पर बिन मिटे
जलते रहो, जलते रहो !
चाहे प्रलय के राग में
जीवन-मरण का गान हो,
दुनिया हिले, धरती फटे
सागर प्रबलतम साँस ले,
पिघले बिना सब देखकर
जलते रहो, जलते रहो !