भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेरी गुड़िया प्यारी दुल्हन / लक्ष्मी खन्ना सुमन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी खन्ना सुमन |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:36, 5 अप्रैल 2020 के समय का अवतरण

सज धज बैठी नन्ही दुल्हन
मेरी गुड़िया प्यारी दुल्हन

चोली इसकी नई सिलाई
है लहँगे में खूब कढ़ाई

चूड़ी बाली, पायल पहने
कितने सुंदर इसके गहने

पालिश, पाउडर, बिंदिया, लाली
मेहँदी इस पर सजी निराली

शैंपू से ये बाल धुलाए
साबुन खुशबूदार लगाए

सेंडिल ऊँची एड़ी वाले
बुरी नजर न कोई डाले

समय विदाई का जब आया
रो-रो कैसा हाल बनाया

दूल्हे राजा इसे संभालो
सजी कार में इसे बैठा लो