भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सीमाओं की आँखें / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} Category:...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
[[Category:बाल-कविताएँ]] | [[Category:बाल-कविताएँ]] | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
− | |||
आगे ही ये बढ़े कदम | आगे ही ये बढ़े कदम | ||
पर्वत पर भी चढ़े कदम | पर्वत पर भी चढ़े कदम |
18:30, 11 मई 2020 का अवतरण
आगे ही ये बढ़े कदम
पर्वत पर भी चढ़े कदम
नाप दिया है सागर को
चट्टानों पर चढ़े कदम ।
हर कदम की अमिट निशानी
बन जाती इतिहास है ।
करती तोंपें घन-गर्जन
थर्रा उठता नील गगन
रणभेरी की लय सुनकर
खिल उठता है अपना मन।
झड़ी गोलियों की लगती
हमे प्यारा मधुमास ।
अँधड़ शीश झुकाते हैं
कुचल उन्हें बढ़ जाते हैं
मिट्टी में मिल जाते वे
जो हमसे टकराते हैं ।
सीमाओं की आँखें हम
यही अपना विश्वास है ।