भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु - भाग 1 / रेशमा हिंगोरानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:37, 6 जून 2020 के समय का अवतरण

यूँ पहचान
खुद अंदर झाँक
रब को जान!



बदली आई
अखियों में उतरी
जा नहीं पाई



तेरी औ’ मेरी
कब से बन गया
तेरी या मेरी?



आया वो जब
था गुहर - तलब
ले गया सब !



रात जो आई
तुझको न पाकर
नींद न लाई
 



तेरी दुनिया
बन न पाई, आह!
मेरी दुनिया



तुझ को पाया
तो फिर अकेला क्यूँ
खुद को पाया



कैसा ये रब
चलाए अपनी ही
जाने तो सब !



दूरी ने लूटा
मिलना ज़रूरी था
तिलिस्म टूटा
(तिलिस्म – जादू)



दिल ये फिर
पुराने मश्गलों से
गया है घिर