भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अकेला कौन है जब (मुक्तक) / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
किसी के अधर की मुस्कान बन जाना। | किसी के अधर की मुस्कान बन जाना। | ||
किसी भीगे कंठ का गान बन जाना। | किसी भीगे कंठ का गान बन जाना। | ||
− | जिस गाँव शहर में | + | जिस गाँव शहर में छाया हो अँधेरा। |
उसके कूचे का दिनमान बन जाना। | उसके कूचे का दिनमान बन जाना। | ||
-0- | -0- | ||
<poem> | <poem> |
15:12, 17 जून 2020 के समय का अवतरण
1
नफ़रतों के रतजगे हैं,नफ़रतों के हैं हवन ।
विषबुझी जीभ उगल रही विषबुझे ही सब वचन।
सुधा जो तुमने बाँट दी, पी गए सब हमसफ़र
ज़हर हिस्से में हमारे आज कर लें आचमन।
2
माना हज़ारों बद्दुआएँ,घोलती होंगी ज़हर।
माना हज़ारों आँधियाँ भी,रोज़ ढाती हैं क़हर।
जब साथ मन में तुम रहोगे,फिर अकेला कौन है?
तुम चलते चलो रुकना नहीं ,होकर रहेगा सहर।
3
रिश्तों के काँटे हर रोज़ चुभाए हैं
आँसू से गीले ये नैन छुपाए हैं
दुनिया की छोड़ो, यह किसकी मीत बनी
हम साथ न छोड़ेंगे ,कहने आए हैं।
4
किसी के अधर की मुस्कान बन जाना।
किसी भीगे कंठ का गान बन जाना।
जिस गाँव शहर में छाया हो अँधेरा।
उसके कूचे का दिनमान बन जाना।
-0-