भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बात अब तो खत्म करिए / देवेन्द्र आर्य" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र आर्य }} <poem> होगा भी क्या बात अब तो ख़त्म ...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=देवेन्द्र आर्य
 
|रचनाकार=देवेन्द्र आर्य
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
होगा भी क्या बात अब तो ख़त्म करिए
+
होगी भी क्या बात अब तो ख़त्म करिए
 
बढ़ गई तो ख़बर होगी, अपनी इज़्ज़त को तो डरिए
 
बढ़ गई तो ख़बर होगी, अपनी इज़्ज़त को तो डरिए
 
जो हुआ उसका हमें भी खेद है।
 
जो हुआ उसका हमें भी खेद है।
पंक्ति 10: पंक्ति 11:
  
 
जानते हैं हुआ क्या था?
 
जानते हैं हुआ क्या था?
इंद्र ने फिर आ के धोखे से अहिल्या को छुआ था
+
इंद्र ने फिर आ के धोके से अहिल्या को छुआ था
 
किन्तु अबकी दोष गौतम ने अहिल्या को न देकर
 
किन्तु अबकी दोष गौतम ने अहिल्या को न देकर
 
इंद्र के मत्थे मढ़ा था।
 
इंद्र के मत्थे मढ़ा था।
पंक्ति 19: पंक्ति 20:
  
 
सत्य होता है सनातन
 
सत्य होता है सनातन
जिल्द बदली है क़िताबों की नहीं बदला है दर्शन
+
जिल्द बदली है किताबों की नहीं बदला है दर्शन
 
किंग होते थे कभी राजन कभी जिल्लेसुभानी
 
किंग होते थे कभी राजन कभी जिल्लेसुभानी
 
सांसद अब हैं महाजन।
 
सांसद अब हैं महाजन।

09:40, 18 जून 2020 के समय का अवतरण

होगी भी क्या बात अब तो ख़त्म करिए
बढ़ गई तो ख़बर होगी, अपनी इज़्ज़त को तो डरिए
जो हुआ उसका हमें भी खेद है।
क्या करें आकाश में ही छेद है।।

जानते हैं हुआ क्या था?
इंद्र ने फिर आ के धोके से अहिल्या को छुआ था
किन्तु अबकी दोष गौतम ने अहिल्या को न देकर
इंद्र के मत्थे मढ़ा था।
हाय तौबा बस इसी पर
रुष्ट सारे भद्र जन हैं स्वर्ग में चर्चा भयंकर
व्यवस्था का प्रश्न अबला की चुनौती
पड़ गया ख़तरे में शायद वेद है।।

सत्य होता है सनातन
जिल्द बदली है किताबों की नहीं बदला है दर्शन
किंग होते थे कभी राजन कभी जिल्लेसुभानी
सांसद अब हैं महाजन।
वही कुर्सी वही चंदन
मूल्य सारे दो तरह के वही चीख़ें वही शोषण।
आँख सबकी एक होती है मगर
आँसुओं और आँसुओं में भेद है।।