भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जीवन सार / लावण्या शाह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:52, 18 जुलाई 2020 के समय का अवतरण

अतिरेक, व्यतिरेक है
जीवन जीने का उपक्रम
अब हुआ, जहां पहुँच कर
हुआ, कई बातों पर खेद !

अत्मा का सत्य नित्य
बनता बिगड़ता पल बिता
एक वही हंस रूप शाश्वत
रह मौन साक्षी सा अनित्य
चल रहा यात्रा पर अनुसिक्त !
अब सत्य को पहचानो
शाश्वत जो उसे जानो
न रहा कोइ न रहेगा मानो
जीवन यज्ञ को उत्सव ठानो !
       ~✽~
- लावण्या दीपक शाह
पत्रिका : विश्वगाथा से
सम्पादक : श्री पंकज त्रिवेदी