भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हज़ारों -हज़ार साल से / शिवजी श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= शिवजी श्रीवास्तव }} {{KKCatKavita}} {{KKCatGeet}} <poem...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | {{KKGlobal}} | + | {{KKGlobal}} |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= शिवजी श्रीवास्तव | + | |रचनाकार= शिवजी श्रीवास्तव |
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
− | |||
<poem> | <poem> | ||
+ | हजारों हजार साल से, | ||
+ | औरतें कर रही हैं पूजा- | ||
+ | रख रही हैं व्रत | ||
+ | पतियों की लम्बी उम्र के लिए, | ||
+ | माताएँ मना रही हैं मनौतियाँ/ | ||
+ | कर रही हैं अनुष्ठान- | ||
+ | बेटों की सलामती के लिए, | ||
+ | बहनें कर रही हैं प्रार्थनाएँ | ||
+ | भाइयों की खुशहाली के लिए, | ||
+ | |||
+ | महान है हमारा देश/ | ||
+ | महान है हमारी संस्कॄति. | ||
+ | |||
+ | पर दोस्तो, | ||
+ | किसी को मालूम हो तो बतलाना, | ||
+ | |||
+ | महान संस्कृति वाले हमारे महान देश में, | ||
+ | बहनों की खुशहाली/ | ||
+ | माताओं की सलामती- | ||
+ | और पत्नियों की लम्बी उम्र के लिए भी- | ||
+ | किसी व्रत,पूजा,प्रार्थना या अनुष्ठान का विधान है क्या ? | ||
+ | |||
+ | यदि नहीं, | ||
+ | तो कैसे सुखी और सलामत रहेंगी- | ||
+ | माँ,बहन और बेटियाँ | ||
</poem> | </poem> |
09:12, 2 अगस्त 2020 के समय का अवतरण
हजारों हजार साल से,
औरतें कर रही हैं पूजा-
रख रही हैं व्रत
पतियों की लम्बी उम्र के लिए,
माताएँ मना रही हैं मनौतियाँ/
कर रही हैं अनुष्ठान-
बेटों की सलामती के लिए,
बहनें कर रही हैं प्रार्थनाएँ
भाइयों की खुशहाली के लिए,
महान है हमारा देश/
महान है हमारी संस्कॄति.
पर दोस्तो,
किसी को मालूम हो तो बतलाना,
महान संस्कृति वाले हमारे महान देश में,
बहनों की खुशहाली/
माताओं की सलामती-
और पत्नियों की लम्बी उम्र के लिए भी-
किसी व्रत,पूजा,प्रार्थना या अनुष्ठान का विधान है क्या ?
यदि नहीं,
तो कैसे सुखी और सलामत रहेंगी-
माँ,बहन और बेटियाँ