भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कनुप्रिया - सेतु : मैं / धर्मवीर भारती" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
|||
| पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=धर्मवीर भारती | |रचनाकार=धर्मवीर भारती | ||
|संग्रह=कनुप्रिया / धर्मवीर भारती | |संग्रह=कनुप्रिया / धर्मवीर भारती | ||
| − | }}{{KKVID|v= | + | }} |
| + | {{KKVID|v=x9rTZK6ChSo}} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
| पंक्ति 24: | पंक्ति 25: | ||
काँपता-सा, यहाँ छूट गया - मेरा यह सेतु जिस्म | काँपता-सा, यहाँ छूट गया - मेरा यह सेतु जिस्म | ||
| − | - जिस को जाना था वह चला गया</poem> | + | - जिस को जाना था वह चला गया |
| + | </poem> | ||
22:57, 4 अगस्त 2020 के समय का अवतरण
यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें
नीचे की घाटी से
ऊपर के शिखरों पर
जिस को जाना था वह चला गया -
हाय मुझी पर पग रख
मेरी बाँहों से
इतिहास तुम्हें ले गया!
सुनो कनु, सुनो
क्या मैं सिर्फ एक सेतु थी तुम्हारे लिए
लीलाभूमि और युद्धक्षेत्र के
अलंघ्य अन्तराल में!
अब इन सूने शिखरों, मृत्यु-घाटियों में बने
सोने के पतले गुँथे तारों वालों पुल- सा
निर्जन
निरर्थक
काँपता-सा, यहाँ छूट गया - मेरा यह सेतु जिस्म
- जिस को जाना था वह चला गया
