भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वेदनाओं से हम चूर हैं / सोनरूपा विशाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:33, 21 अगस्त 2020 के समय का अवतरण

 
वक़्त से इतने मजबूर हैं,
वेदनाओं से हम चूर हैं।

कौन ज़िन्दा कहेगा हमें
चेतना से अगर दूर हैं।

अगले पल का भरोसा नहीं,
फिर भी कल पे वो मग़रूर हैं।

दूसरों से गिला बाद में,
ख़ुद को हम कितने मंज़ूर हैं।

जिनकी आँखों में आँसू नहीं,
दर्द से वो भी भरपूर हैं।

ज़िन्दगी से जो उकता गए,
सोचिए कितने मजबूर हैं!

उनकी आँखें न बेनूर हों,
जिनकी आँखों के हम नूर हैं।

खो चुके हैं सुकूँ, जबसे हम,
सूचनाओं से भरपूर हैं।