भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रगतिशील कवियों की नई लिस्ट निकली है / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=उस जनपद का कवि हूँ / त्रिलोचन | |संग्रह=उस जनपद का कवि हूँ / त्रिलोचन | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatKavita}} | |
− | <poem | + | <poem>प्रगतिशील कवियों की नई लिस्ट निकली है |
− | + | उस में कहीं त्रिलोचन का तो नाम नहीं था | |
− | उस में कहीं त्रिलोचन का तो नाम नहीं था | + | |
आँखें फाड़-फाड़ कर देखा, दोष नहीं था | आँखें फाड़-फाड़ कर देखा, दोष नहीं था | ||
पर आँखों का। सब कहते हैं कि प्रेस छली है, | पर आँखों का। सब कहते हैं कि प्रेस छली है, | ||
पंक्ति 19: | पंक्ति 18: | ||
तुम सागर लांघोगे? – डरते हो चहले से । | तुम सागर लांघोगे? – डरते हो चहले से । | ||
बड़े बड़े जो बात कहेंगे, सुनी जायगी | बड़े बड़े जो बात कहेंगे, सुनी जायगी | ||
− | व्याख्याओं में उनकी व्याख्या चुनी जायगी। | + | व्याख्याओं में उनकी व्याख्या चुनी जायगी। |
</poem> | </poem> |
21:58, 26 अगस्त 2020 का अवतरण
प्रगतिशील कवियों की नई लिस्ट निकली है
उस में कहीं त्रिलोचन का तो नाम नहीं था
आँखें फाड़-फाड़ कर देखा, दोष नहीं था
पर आँखों का। सब कहते हैं कि प्रेस छली है,
शुद्धिपत्र देखा, उसमें नामों की माला
छोटी न थी । यहाँ भी देखा, कहीं त्रिलोचन
नहीं । तुम्हारा सुन सुन कर सपक्ष आलोचन
कान पक गये थे, मैं ऐसा बैठाठाला
नहीं, तुम्हारी बकझक सुना करूँ । पहले से
देख रहा हूँ, किसी जगह उल्लेख नहीं है,
तुम्हीं एक हो, क्या अन्यत्र विवेक नहीं है ।
तुम सागर लांघोगे? – डरते हो चहले से ।
बड़े बड़े जो बात कहेंगे, सुनी जायगी
व्याख्याओं में उनकी व्याख्या चुनी जायगी।