भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सोजें-पिनहाँ हो / फ़िराक़ गोरखपुरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़िराक़ गोरखपुरी |संग्रह= }} [[Category:ग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 29: पंक्ति 29:
 
१. गुप्त पीड़ा २. सजल आंखे ३. संगठित ४. जीवन-व्यवस्था ५. अस्त - व्यस्त  
 
१. गुप्त पीड़ा २. सजल आंखे ३. संगठित ४. जीवन-व्यवस्था ५. अस्त - व्यस्त  
 
६. आँखों का इशारा ७. अस्पष्ट  ८. अमृत  ९. विष  १०. सर्वोपरि
 
६. आँखों का इशारा ७. अस्पष्ट  ८. अमृत  ९. विष  १०. सर्वोपरि
 +
</poem>

22:25, 25 अक्टूबर 2020 के समय का अवतरण

सोज़े-पिनहाँ१ हो,चश्मे-पुरनम२ हो.
दिल में अच्छा-बुरा कोई ग़म हो.

फिर से तरतीब दें ज़माने को.
ऐ ग़में ज़िन्दगी मुनज़्ज़म३ हो.

इन्किलाब आ ही जाएगा इक रोज़.
और नज़्में-हयात४ बरहम५ हो.

ताड़ लेते हैं हम इशारा-ए-चश्म६.
और मुबहम७ हो, और मुबहम हो.

दर्द ही दर्द की दवा ना बन जाये.
ज़ख्म ही ज़ख्मे-दिल का मरहम हो.

वो कहाँ जाके अपनी प्यास बुझाए.
जिसको आबे- हयात८ सम९ हो.

कीजिये जो जी में आये 'फ़िराक़'.
लेकिन उसकी खुशी मुकद्दम१० हो.

१. गुप्त पीड़ा २. सजल आंखे ३. संगठित ४. जीवन-व्यवस्था ५. अस्त - व्यस्त
६. आँखों का इशारा ७. अस्पष्ट ८. अमृत ९. विष १०. सर्वोपरि