भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक रात इतनी रातों में / रामकुमार कृषक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
एक रात इतनी रातों में  
 
एक रात इतनी रातों में  

17:46, 21 जनवरी 2021 के समय का अवतरण

एक रात इतनी रातों में
दीपावली हुई,
कोई चाल स्यात
अन्धियारे की यह चली हुई !

किसने पूरी - गन्ध परोसी
रोटी खिजलाई
डिब्बाबन्द कुनैन
मिठाई लेकर घर आई,

और संग बेमतलब बासी
बातें तली हुई !

किनके फटे कलेजे रातों
आँखें निकल उड़ीं
गोदरेज - गोदामों किनकी
खुशियाँ बन्द पड़ीं,

जिनकी लछमी उनकी मैया
कैसे भली हुई !

कैसे बिजली - बलब जले
सुलगी संझा - बाती
ये कैसी बारूद
पटाखे बनकर भरमाती,

किनके उजियालों की खातिर
बस्ती जली हुई !