भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अमरित की धारा / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:24, 3 मार्च 2021 के समय का अवतरण

1
ये घोर अँधेरा है
सूरज से चमको
व्याकुल मन मेरा है।
2
जग खारा सागर है
मरुथल जीवन है
पिय मीठी गागर है।
3
भगवान बसे हिय में
जैसे भगतों के,
पिय तू मेरे जिय में।
4
जड़वत् ये जग सारा
बादल से बरसी
तू अमरित की धारा।