भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"डूब नहाऊँ / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatHai...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
पंक्ति 47: पंक्ति 47:
 
'''देखो, खोजो स्वयं को'''  
 
'''देखो, खोजो स्वयं को'''  
 
'''मेरे भीतर।'''
 
'''मेरे भीतर।'''
 +
21
 +
मेरे भीतर।
 +
21
 +
मुझे स्वीकार
 +
आपका उपकार
 +
जीवन- सार !
 +
 
</poem>
 
</poem>

11:22, 11 मार्च 2021 का अवतरण

11
तुम देवता,
है शान्ति निकेतन-
झील- सा मन।
12
झील हँसे यों,
प्रेयसी देखे रे ज्यों
घूँघट ओट।
13
डूब नहाऊँ
पिय-झील जो पाऊँ
पार न जाऊँ।
14
झील सहमी
जेठ की दुपहरी
रवि-भृकुटि।
15
झील- नयन
तरुवर पलकें
नीर मगन।
16
रवि मुस्काया
पड़ गईं लकीरें
झील के माथे।
17
चन्दा छिछोरा
डाले बादल डोरा
झील को घेरा।
18
भागे रे घन
जीवन का है प्रश्न
झील के मन।
19
बहे है नीर
हुई आँखें भी झील
झील के तीर।
20
झील-सी हूँ मैं
देखो, खोजो स्वयं को
मेरे भीतर।
21
मेरे भीतर।
21
मुझे स्वीकार
आपका उपकार
जीवन- सार !