भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बूढ़े जैसे दिन / रामकिशोर दाहिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामकिशोर दाहिया }} {{KKCatNavgeet}} <poem> आँगन-...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:27, 17 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

आँगन-खोरी
गली-चौक में
कूड़े जैसे दिन
खाँस रहे
खटिया पर बैठे
बूढ़े जैसे दिन

उमर-पात को
दूर-दूर तक
खरपतवार ढँके
अपने हाथों
मेंहदी जैसे
तरुणी पीस रखे

आंत्रशोथ में
कांति मुखों की
ढूँढे जैसे दिन

आड़ी-तिरछी
रेखाओं का
तन पर जाल घना
रक्षा कवच
अस्थियों का यह
सूखा चाम बना

कामकाज से
हमें बाँधते
जुड़े जैसे दिन


-रामकिशोर दाहिया