भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कुकडूँ-कूँ / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहीर कुरैशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatBaalKavita}}
 
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>मुर्गा है एलार्म-घड़ी
+
<poem>
 +
मुर्गा है एलार्म-घड़ी
 
बातें करता बड़ी-बड़ी!
 
बातें करता बड़ी-बड़ी!
  

23:38, 20 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

मुर्गा है एलार्म-घड़ी
बातें करता बड़ी-बड़ी!

तड़के बाँग लगाता यूँ
कुकडूँ-कूँ, भई, कुकडू़ँ-कूँ!

कहता है-जागो भाई,
सुबह कर रही अगुवाई!

सुबह-सुबह यदि सोते हो,
तन में आलस बोते हो!

बात पते की कहता हूँ,
कुकडू़ँ-कूँ, भई, कुकडू़-कूँ!

जो जगते हैं सुबह-सुबह,
उन्हें नहीं आलस का भय!

दिन भर ताजा रहते हैं,
नदियों जैसे बहते हैं!

मैं भी ताजा रहता हूँ,
कुकडू़ँ-कूँ, भई, कुकडू़-कूँ!