भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जीवन का सत्य / सुदर्शन रत्नाकर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन रत्नाकर |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:42, 22 जून 2021 के समय का अवतरण

छोटा-सा बच्चा
मुस्कुराता है, हँसता है, रोता है
फिर खिलखिलाता है
सुख-दुख दर्शाता है
यही वह भावना है
जो वह जन्म से साथ लाता है
जीवन का यही सत्य है
जो वह सिखलाता है।