"किस को कैसे पीर दिखाऊँ / सच्चिदानंद प्रेमी" के अवतरणों में अंतर
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सच्चिदानंद प्रेमी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Arti Singh (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
{{KKCatGeet}} | {{KKCatGeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | + | किसको कैसे पीर दिखाऊँ? | |
अंतरमन में घाव बहुत हैं, | अंतरमन में घाव बहुत हैं, | ||
अनचाहत के भाव बहुत हैं ; | अनचाहत के भाव बहुत हैं ; | ||
पंक्ति 24: | पंक्ति 24: | ||
जग की इस होड़ा-होड़ी में- | जग की इस होड़ा-होड़ी में- | ||
किसकी छवि फिर ह्रदय बसाऊँ? | किसकी छवि फिर ह्रदय बसाऊँ? | ||
− | यही | + | यही ईश्वर की कठिन परीक्षा, |
पूर्ण न होती मानवी इच्छा, | पूर्ण न होती मानवी इच्छा, | ||
हुई नहीं भव-भाव समीक्षा- | हुई नहीं भव-भाव समीक्षा- |
09:41, 9 अगस्त 2021 के समय का अवतरण
किसको कैसे पीर दिखाऊँ?
अंतरमन में घाव बहुत हैं,
अनचाहत के भाव बहुत हैं ;
दूर-दृष्टि पर घना अँधेरा-
कैसे जग को मर्म बताऊँ?
आंधी-ओला डेरा डाले,
हुआ बसेरा तमस हवाले,
तारे सभी तिरोहित नभ में-
आगे कैसे पाँव बढ़ाऊँ?
अपने भी जब छोड़ चले हैं,
रिश्ते नाते तोड़ चले हैं,
करुणा-ममता मोड़ चले हैं-
किससे फिर अब प्रीत लगाऊँ?
अपनों का साहस है छूटा,
मन का भी विश्वास है टूटा,
जग की इस होड़ा-होड़ी में-
किसकी छवि फिर ह्रदय बसाऊँ?
यही ईश्वर की कठिन परीक्षा,
पूर्ण न होती मानवी इच्छा,
हुई नहीं भव-भाव समीक्षा-
किसका फिर कैसे यश गाऊँ?
किसको कैसे पीर दिखाऊँ?